बीजेपी ने कंगना रनौत को हिमाचल की मंडी सीट से दिया टिकट

शिमला/एजेंसी। लोकभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की इस लिस्ट में कई राज्यों के 111 उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से अभिनेत्री कंगना रनौत को टिकट दिया गया है। इसके अलावा हिमाचल की कांगड़ा लोकसभा सीट से डॉ राजीव भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया गया है।
इससे एक दिन पहले कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बगलामुखी मंदिर में देवी से आशीर्वाद लिया था। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वो चुनाव लड़ेंगी, तो कंगना ने कहा था कि माता की कृपा होगी, तो वह मंडी संसदीय क्षेत्र से जरूर चुनाव लड़ेंगी।
दरअसल एक्‍ट्रेस कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर बगलामुखी मंदिर का दौरा किया था। यह मंदिर देवी बगलामुखी को समर्पित है। कंगना ने मंदिर से कई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर माता की कृपा होगी, तो वो जरूर चुनाव लड़ेंगी।
हिमाचल में दो सीटों पर पहले घोषित हुए थे उम्मीदवारबीजेपी ने 13 मार्च को जारी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में हिमाचल प्रदेश की चार में से दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इसमें बीजेपी ने अनुराग ठाकुर और सुरेश कश्यप के नामों पर मुहर लगाई थी। पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता पीके धूमल के बेटे और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर से चार बार के सांसद हैं जबकि बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुरेश कश्यप दूसरी बार शिमला (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित) सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button