छिंदवाड़ा में पल्सर स्टार्ट करते ही बनी आग का गोला, पति-पत्नी ने कूद कर बचाई जान

छिंदवाड़ा/मध्य प्रदेश। परासिया के सोना पिपरी स्थित जंगल में उसे वक्त हड़कंप गया जब एक पल्सर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि 1 घंटे के भीतर ही पूरी गाड़ी जलकर स्वाहा हो गई। गनीमत यह रही की बाइक सवार युवक ने गाड़ी से धुआं उठता देख बाइक से कूद गया जिससे उसकी जान बच गई। फिलहाल घटना के बाद यह समझ नहीं आ रहा है कि बाइक में आग किन कारणों से लगी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं हादसे में पति-पत्नी की जान बाल बाल बची।
दरअसल, पूरा मामला छिंदवाड़ा-परासिया मार्ग का है। जहां पर छिंदवाड़ा से दमुआ लौट रहे युवक की बाइक में ये आगजनी की घटना हुई। इस आगजनी से बाईक पूरी तरह खाक हो गई। बता रहे हैं कि पहले बाईक से धुंआ उठा, फिर चंद मिनटों में बाईक आग से खाक हो गई। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बाईक पूरी तरह जल चुकी थी।
जानकारी के मुताबिक दमुआ निवासी आशीष दास अपनी पत्नी के साथ छिंदवाड़ा से दमुआ की ओर अपनी पल्सर 220 बाईक से जा रहे थे। वे दमुआ के इंदिरा कॉलोनी में रहते है। कुछ दिनों से छिंदवाड़ा में थे, जब वे अपने घर दमुआ लौट रहे थे, सोनापीपरी से कोसमी के बीच जंगल में वे रुके। इसके बाद जैसे ही उन्होंने चाभी लगाकर स्वीच ऑन किया, उन्हें टंकी के पास से धुंआ उठता दिखा। उन्होंने नीचे देखा तो आग लगी थी।




