बिहार से किडनैप कर ले जाता था नेपाल, फिरौती लेने बाद ही करता था रिहा

सीतामढ़ी/बिहार। नेपाल और भारतीय पुलिस के लिए वर्षों से सिरदर्द बना अपराधी राजेश मांझी उर्फ राजन मांझी को दबोच लिया गया। वो कई घटनाओं को अंजाम देकर भूमिगत था। नेपाल पुलिस उसके पीछे पड़ी हुई थी। उसका पता नहीं चल पा रहा था। शातिर अपराधी राजन अपने ठिकाने बदल कर रह रहा था। इसी वजह से वो पकड़ में नहीं आ रहा था। वो नेपाल का रहने वाला है। हाल के दिनों में सीतामढ़ी जिले में अपहरण की दो घटनाओं में राजन की मिलीभगत सामने आने पर नेपाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए बेचैन-सी हो गई। अब उसे दबोच लिया गया।
मधेश प्रदेश प्रहरी कार्यालय जनकपुर, जिला प्रहरी कार्यालय महोत्तरी और जिला प्रहरी कार्यालय, मोरंग की संयुक्त टीम ने विराटनगर स्थित एक होटल से 40 वर्षीय राजेश उर्फ राजन मांझी को गिरफ्तार की है। फिर उसे जिला अदालत, मोरंग में पेश किया गया। इसकी जानकारी मोरंग डीएसपी राजन दहाल ने दी है। उनके अनुसार गिरफ्तार अपराधी राजेश मांझी के विरूद्ध नेपाल के विभिन्न जिलों के थानों में अपहरण, फिरौती वसूलने समेत अन्य कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। चोरी-डकैती के भी मामले भी हैं।
पुलिस ने बताया कि अपराधी राजन का मुख्य धंधा फिरौती के लिए अपहरण करना है। वो गिरोह का सरगना है। नेपाल के जिला प्रहरी कार्यालय, महोत्तरी के अनुसार जनवरी और दिसंबर 2023 में सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के दो व्यवसायियों के अपहरण की घटना में राजन का हाथ था। महोत्तरी पुलिस प्रवक्ता डीएसपी दिलीप कुमार गिरि ने बताया कि सोनबरसा के चिमनी मालिक के पुत्र के अपहरण के बाद मोबाइल पर जिस अपराधी ने रंगदारी मांगी थी, वो आवाज राजन मांझी की ही लग रही है। जांच के बाद सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।
बताया गया है कि सोनबरसा थाना क्षेत्र के चिलरा गांव के ईंट-भट्ठा कारोबारी 34 वर्षीय अभिषेक कुमार का 30 जनवरी को अपहरण कर लिया गया था। अपराधियों ने अभिषेक को किडनैप कर नेपाल ले गए थे। फिरौती लेने के बाद ही छोड़ा था। इस बात की चर्चा आज भी जोरों पर है। अभिषेक को 9 फरवरी की सुबह सरलाही के संग्रामपुर में नेपाल-भारत सीमा पर मुक्त किया गया था, जबकि चिलरी के दवा व्यावसायी कामेश्वर राय का दो दिसंबर को अपहरण हुआ था। इसमें राजन गिरोह का ही हाथ था। उनके परिजन से भी फिरौती लेने की बात चर्चा में थी। उन्हें 7 दिसंबर को महोत्तरी के समसी में मुक्त किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button