कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा पर सास ने जबरन घर में घुसने का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज

गाज़ियाबाद। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा पर उनकी सास पुष्पा शर्मा ने अपने सूर्य नगर स्थित घर में जबरन घुसने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर स्थानीय थाना लिंक रोड में बलवा सहित पांच धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। डॉली शर्मा ने आरोप को पूरी तरह से गलत बताया है। पुष्पा शर्मा का आरोप है कि डाली शर्मा नौ फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे 15-20 गुंडों को लेकर सूर्य नगर स्थित उनके घर पहुंचीं। सुरक्षाकर्मी को पिस्टल दिखाकर डराया-धमकाया। उससे जबरन गेट की चाबी छीन ली। गन प्वाइंट पर लिखवा लिया किया चाबी उन्हें दे रहे हैं।
सोमवार रात को हुआ मुकदमा
उसके बाद घर में घुस गईं। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी सूर्य नगर में दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिंक रोड थाने में शिकायत देने पर सोमवार देर रात डॉली शर्मा के खिलाफ बलवा, घर में जबरन घुसने और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।
बेदखल करने का आरोप
पुष्पा शर्मा के मुताबिक, उन्होंने न्यायालय में वाद दायर किया था। न्यायालय ने पांच फरवरी को डॉली शर्मा व उनके पति दीपक शर्मा को घर में हस्तक्षेप नहीं करने का आदेश दिया है। बावजूद इसके डॉली शर्मा उनके घर में घुस गईं। उन्होंने दावा किया कि वह डॉली शर्मा व दीपक शर्मा को बेदखल कर चुकी हैं। उन्होंने पुलिस से डॉली शर्मा को घर से बाहर निकालने की मांग की है।
डॉली शर्मा ने सास पुष्पा शर्मा द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि वो उनका घर है। उसी पते पर उनका मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड व पासपोर्ट है। उसी पते से वह दो बार चुनाव लड़ चुकी हैं। वह उनका घर है। उन्हें अपने ही घर में जाने से रोका जा रहा है। उनके पिता की तबीयत खराब थी। उनके भाई की मौत हो गई थी। इन सभी वजहों से वह मायके में रहकर पिता की सेवा कर रही थीं। घर जाने से पहले नौ फरवरी को उन्होंने पुलिस आयुक्त को इस संबंध में मेल कर दिया था। पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन से टेलीफोन पर बात की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button