हरियाणा के नूंह में फर्जी आधार और पैन कार्ड के साथ रोहिंग्या गिरफ्तार, रिफ्यूजी सर्टिफिकेट भी मिला

नूंह/हरियाणा। नूंह जिले में फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड के साथ एक रोहिंग्या के पकड़े जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि नूंह में सरकार द्वारा रोहिंग्या के लिए अलॉट भूमि की एक झुग्गी के रहने वाले सद्दाम हुसैन ने अपना गलत व फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड अलीपुर जिजमान मेरठ उत्तर प्रदेश के पत्ते पर बनवाया हुआ है। जो अभी रोहिंग्या झुग्गी में मौजूद है।
सूचना के मुताबिक पुलिस ने मौके पर दबिश देते हुए सद्दाम निवासी वार्ड नंबर 7 नजदीक बस स्टैंड कॉलोनी रोहिंग्या कॉलोनी को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उससे रिफ्यूजी सर्टिफिकेट भी मिला। इसके अलावा झुग्गी में एक प्लास्टिक थैली मिली, जिसकी तलाशी लेने पर एक आधार और पैन कार्ड भी मिला। जिस पर सद्दाम हुसैन पुत्र उस्मान निवासी अलीपुर जिजमान मेरठ उत्तर प्रदेश का पता अंकित था।
सरकार को धोखा देने का आरोप
पुलिस ने आरोपी सद्दाम हुसैन को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि सद्दाम हुसैन बर्मा देश से बतौर रिफ्यूजी आया था। जिसने गलत पते पर नकली आधार और पैन कार्ड बनवाकर अपनी पहचान छुपाते हुए सरकार को धोखा देने का अपराध किया है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी रोहिंग्या सद्दाम हुसैन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button