गाड़ी को ओवरटेक करने पर बौखलाए एसडीएम, सरेराह युवकों को पीटा, डंडे से कार में की तोड़फोड़

उमरिया/मध्य प्रदेश। उमरिया जिले के एसडीएम की गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वे कुछ युवकों को सरेराह बेरहमी से डंडे से पीट रहे है, साथ ही उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर रहे है। वहीं, एसडीएम की पिटाई के बाद युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवकों को गंभीर चोट आई है।
दरअसल, मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ का है। यहां पदस्थ एसडीएम अमित सिंह ने कुछ युवकों के साथ मारपीट कर दी। युवकों को गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि घंघरी ओवरब्रिज के पास युवकों ने एसडीएम की कार को ओवरटेक कर दिया, जिससे एसडीएम बौखला गए। उन्होंने युवकों की कार को रोका और पिटाई करना शुरू कर दिया।
बांधवगढ़ एसडीएम अमित सिंह का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा रहा है कि वे सरेराह युवकों को लाठी-डंडे से पीट रहे हैं, साथ ही उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर रहे हैं। एक युवक का सिर फटा है, तो अन्य युवकों को भी गंभीर चोट आई हैं।पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि घघरी नाका के पास तीन गाड़ियां खड़ी हैं और उनमें विवाद हो रहा है. चौकी से मौके पर भेजी गई पुलिस टीम ने देखा कि एसडीएम बांधवगढ़ अमित सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार की गाड़ी के साथ एक अर्टिगा कार खड़ी थी, जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ियों के पास दो युवक घायल अवस्था में पड़े थे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में युवक की पिटाई करने वाले एसडीएम को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निलंबित कर दिया है। सीएम ने कहा कि बांधवगढ़ एसडीएम द्वारा दो युवकों से मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।एसडीएम को निलंबित करने के निर्देश दिये गये हैं।मध्य प्रदेश में सुशासन की सरकार है। प्रदेश में आम जनता के प्रति इस तरह का अमानवीय व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।




