अयोध्या मंदिर में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के दृष्टिगत 22 जनवरी को मादक पदार्थाे की ब्रिकी पूर्णतया बंद

गौतम बुद्ध नगर। जिला मजिस्ट्रेट/लाइसेंस प्राधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में बन रहे मंदिर में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा किए जाने की दृष्टिगत संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम के तहत 22 जनवरी 2024 को जनपद गौतम बुद्ध नगर के समस्त देशी शराब, विदेशी शराब, बियर, भांग की फुटकर बिक्री की दुकानें, प्रीमियम रिटेल वेण्ड एवं माॅडल शाॅप/बार -एफ0एल0 -6 / 6ए समिश्र /एफ0एल0-7 / 7सी / एफ0एल0 -9 / 9ए /40 /41 / 49 / सैन्य/अर्द्ध सैनिक कैन्टीन, थोक अनुज्ञापन सी0एल0-2 / एफ0एल0-2 / 2ए / 2बी, फार्मेसी, बी0आई0ओ0-1 एवं जनपद में स्थित अन्य आबकारी अनुज्ञापन बंद रहेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि समस्त मादक पदार्थो की ब्रिकी उक्त तिथि में पूर्णतया बंद रहेंगी एवं बंदी अवधि के लिए लाइसेंसधारी को किसी प्रतिकर या दावे का हकदार नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि उक्त आदेशों का यदि किसी के द्वारा उल्लघंन किया जाता है, तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जायेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button