संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदा एक शख्स

नई दिल्ली/एजेंसी। संसद की सुरक्षा में आज एक बड़ी चूक हुई है। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से एक शख्स कूद गया। इसके बाद लोकसभा में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सदन के कार्यवाही को 2:00 तक स्थगित कर दिया गया। इससे पहले संसद के बाहर भी एक महीला और एक पुरुष ने नारेबाजी की थी। दोनों ने ही रंगीन पटाखे फोड़े थे।
समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिंपल यादव ने कहा कि जो भी लोग यहां आते हैं – चाहे वे आगंतुक हों या पत्रकार – वे टैग नहीं लाते। इसलिए मेरा मानना ​​है कि सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। लोकसभा के अंदर कुछ भी हो सकता था। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदम्बरम ने कहा कि अचानक करीब 20 साल के दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद पड़े और उनके हाथ में कनस्तर थे। ये कनस्तर पीला धुआं छोड़ रहे थे। उनमें से एक अध्यक्ष की कुर्सी की ओर भागने का प्रयास कर रहा था। वे कुछ नारे लगा रहे थे। धुआं जहरीला हो सकता था। यह विशेषकर 13 दिसंबर को सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है, जिस दिन 2001 में संसद पर हमला हुआ था।
टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि यह एक भयानक अनुभव था. कोई भी अंदाजा नहीं लगा सका कि उनका लक्ष्य क्या था और वे ऐसा क्यों कर रहे थे. हम सभी तुरंत सदन से बाहर चले गए, लेकिन यह एक सुरक्षा चूक थी।’ वे धुआं छोड़ने वाले उपकरणों के साथ कैसे प्रवेश कर सकते हैं?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button