दिल्ली मेट्रो में चले लात-घूंसे, दो यात्रियों के बीच जमकर हुई मारपीट,वीडियो वायरल

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो को न सिर्फ राजधानी में परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है, बल्कि यह यात्रियों के मनोरंजन के साथ-साथ गुस्सा उतारने का एक जरिया भी बन गया है। हाल ही इसमें कपल द्वारा आपत्तिजनक गतिविधियों के कारण इसकी चर्चा हुई, तो वहीं यात्रियों के बीच झगड़े को लेकर भी यह इन दिनों सुर्खियों में है।
घर के क्लेश नामक यूजर ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दो यात्रियों को एक दूसरे से मारपीट करने, थप्पड़ मारने और पंच लगाते देखा जा रहा है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा रहा है कि दो शख्स आपस में एक-दूसरे को मुक्का मार रहे हैं। इसके बाद वे एक-दूसरे को थप्पड़ भी मार रहे हैं। कुछ देर तक उलझने के बाद अन्य यात्री बीचबचाव करते देखे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीट की खातिर ये झड़प हुई है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साढ़े तीन लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है। वहीं वीडियो पर यूजर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कोई इसे असभ्य नागरिक की पहचान बता रहे हैं तो कई मेट्रो प्रशासन पर ही सवाल उठा रहे हैं। अधिकतर यूजर्स ने सवाल किया कि अन्य यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो की तरफ से आखिर क्या कदम उठाए जा रहे हैं?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button