बिहार में भोजपुरी गाने पर दो-दो पिस्टल लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार

सीतामढ़ी/बिहार। सीतामढ़ी जिले में युवाओं में पिस्टल लहराने का चलन बढ़ते जा रहा है। पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल करने का ट्रेंड खूब चला हुआ है। पुलिस ऐसे युवाओं को गिरफ्तार कर जेल भी भेजती रही है। फिर भी पिस्टल लहराने वाला ट्रेंड थम नहीं रहा है। जिला पुलिस चेतावनी भी दे चुकी है कि पिस्टल के साथ प्रदर्शन करने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा। इस चेतावनी के बावजूद ऐसे युवा है, जो बेखौफ होकर पिस्टल वाला वीडियो बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिला पुलिस ने एक युवक को फिर जेल भेजी है। यह युवक एक नहीं, बल्कि दो पिस्टल के साथ अपना वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था।
गिरफ्तार युवक का नाम मुन्नू कुमार के रूप में हुई है। वह परसौनी थाना क्षेत्र के रमनी गांव का रहने वाला है। वीडियो में वह दोनों हाथों में पिस्टल लहराते दिख रहा है। बाद में दोनों पिस्टल एक हाथ में लेकर लहरा रहा है। खास बात यह कि वीडियो देखने से क्लियर हो गया है कि वह पिस्टल वाला अपना वीडियो तैयार करा रहा है। यानी कोई दूसरा युवक उसका वीडियो बना रहा है। पुलिस ने वीडियो शूट कराने वाले मुन्नू के साथ ही वीडियो शूट करने वाले युवक को भी दबोच कर न्यायिक हिरासत में भेज दी है। वीडियो में एक गाना का कुछ अंश सुनाई दे रहा है। गाना है ‘फटी तs फटी… पावर ना घटी रे…।
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि वीडियो परसौनी थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी को हाथ लगा। कड़क मिजाज की थानाध्यक्ष ने वीडियो पर नजर पड़ते ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर ली। इन दोनों की पहचान परसौनी थाना क्षेत्र के रमनी गांव के रामशंकर सिंह के पुत्र मन्नू कुमार और सत्यनारायण के पुत्र विकास कुमार उर्फ छोटू के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया की मुन्नू वीडियो बनवाया था, तो विकास ने वीडियो शूट किया था। पूछताछ में मुन्नू ने पुलिस को बताया कि दोनों हथियार विकास का है। उसने ही दिखाने के लिए उसके पास लाया और हाथ में रखते ही वीडियो बना लिया। पुलिस ने बताया कि हथियार के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में विकास पूर्व में जेल की हवा खा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button