कश्मीर के लाल चौक का बदला नजारा, पीएम नरेंद्र मोदी का लगा आदमकद कटआउट

श्रीनगर/एजेंसी। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के केंद्र में स्थित चर्चित लाल चौक के घंटाघर का नजारा बदल गया है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदमकद कटआउट लगाया गया है। जो क‍ि पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच आकर्षण का नया केंद्र बन गया है। कई लोग इसके साथ तस्वीर या सेल्फी खिंचवाते नजर आ रहे हैं।
कर्नाटक से यहां घूमने आए दिनेश ने कहा कि कई साल पहले घाटी की उनकी आखिरी यात्रा के मुकाबले अब कश्मीर में बहुत विकास हुआ है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के शासन को जाता है। उन्होंने कहा क‍ि यह मेरी कश्मीर की दूसरी यात्रा है। प्रधानमंत्री का कटआउट देखकर मुझे खुशी हो रही है। यहां बहुत विकास हुआ है, जो पहले नहीं था। अब मैं सड़कों, सुरंगों आदि में बहुत विकास देख रहा हूं। यह सब देखकर अच्छा लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button