चीन में इजरायली डिप्लोमेट पर चाकू से जानलेवा हमला, आतंकवादी हमले की आशंका

चीन में इजरायली डिप्लोमेट पर शुक्रवार को चाकू से जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, चीन की राजधानी बीजिंग में हुए हमले को आतंकवादी हमला बताया जा रहा है। इज़रायली विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को टाइम्स ऑफ इजरायल को दी जानकारी में इसकी पुष्टि की है। बताया कि चीन में इज़रायली राजनयिक को आतंकवादी हमले में चाकू मार दिया गया। राजनयिक का फिलहाल बीजिंग के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बता दें कि इजराइल और हमास के बीच बढ़ते तनाव के बीच चीन की राजधानी बीजिंग में ये घटना हुई है। बता दें कि इजराइल और हमास ने शुक्रवार यानी आज ‘हेट डे’ ​​का आह्वान किया है। इसके बाद दुनिया भर में इजरायलियों और यहूदियों को हाई अलर्ट पर रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button