मेरठ में 3 साल से ज्यादा समय से जिले में जमे इंस्पेक्टरों के होंगे ट्रांसफर,लिस्ट तैयार

मेरठ/उत्तर प्रदेश। मेरठ जिले में 3 साल या उससे अधिक समय से जमे इंस्पेक्टरों को जिले से बाहर ट्रांसफर किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन ने लिस्ट तैयार कर ली है, जिनमें 62 इंस्पेक्टर शामिल हैं। खास बात ये है कि इस लिस्ट में उन इंस्पेक्टरों को भी जगह दी गई है, जो विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में तैनात थे। माना जा रहा है कि अक्टूबर के अंतिम हफ्ते में इन्हें रिलीव किया जा सकता है। इंस्पेक्टरों की जिले से रवानगी की इस कार्रवाई को चुनाव आयोग के उस आदेश से जोड़कर देखा जा रहा है, इस आदेश को लेकर पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है।
62 इंस्पेक्टरों की बनाई गई है लिस्ट
पुलिस विभाग सूत्रों की मानें तो जिले में तैयार की गई लिस्ट में ऐसे 62 इंस्पेक्टर हैं। इनमें 40 इंस्पेक्टर वह हैं जो विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में ही मौजूद थे। शेष वह हैं, जिनको तीन वर्ष से ज्यादा इस जिले में हो चुके हैं। 62 लोगों की लिस्ट तैयार होने के बाद विभाग में खलबली मची है। इंस्पेक्टर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए दूर तक की दौड़ लगा रहे हैं।
अक्टूबर के आखिर तक हो जाएंगे जिले से रिलीव
अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में इन सभी इंस्पेक्टरों को रिलीव कर दिया जाएगा। इनके स्थान पर दूसरे जिलों से इंस्पेक्टर यहां भेजे जाएंगे। देखने वाली बात यह है कि इनके रिलीव होने के कितने दिन के भीतर दूसरे जनपदों से आकर इंस्पेक्टर चार्ज संभालते हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि ऐसे इंस्पेक्टर जिन्हें तीन साल या उससे ज्यादा समय हो चुका है, उन्हें जिले से बाहर भेजने के निर्देश मिले हैं। लिस्ट तैयार कराई जा रही है। आदेश मिलते ही रिलीव कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button