जीटीबी एन्क्लेव जनता फ्लैट में हुआ श्री कृष्ण लीला भूमि पूजन

नई दिल्ली। कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आते ही श्री कृष्ण लीला की तैयारियां तेज हो गई हैं। देशभर में जगह-जगह श्री कृष्ण लीला के शुभारंभ से पहले भूमि पूजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित ज़ीटीवी एनक्लेव जनता फ्लैट की श्री कृष्ण लीला कमेटी द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री कृष्ण लीला कमेटी एवं जनता फ्लैट रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्लूए) के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा(एडवोकेट) द्वारा किया गया। जनता फ्लैट आरडब्लूए के द्वारा प्रत्येक वर्ष जनता फ्लैट स्टेट रामलीला ग्राउंड में श्री कृष्ण लीला एवं श्री राम लीला का भव्य आयोजन किया जाता है। जिसमें मथुरा-वृंदावन के मशहूर कलाकार किरदार निभाते हैं।
श्री कृष्ण लीला कमेटी एवं आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने बताया की इस बार का आयोजन पिछले आयोजनों से भव्य होगा। उन्होंने कहा की भगवान श्री कृष्ण के आशीर्वाद से ही श्री कृष्ण लीला का आयोजन सफल होता है। कृष्ण लीला के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण का संदेश आम जनता में प्रसारित किया जाता है। श्री कृष्ण लीला भूमि पूजन के अवसर पर मुकेश गोस्वामी(चेयरमैन), वाइस चेयरमैन संजीव अग्रवाल, सुनीत कपूर, टीटू मित्तल, दिनेश अरोड़ा, सर्वेश अग्रवाल, जनता फ्लैट आरडब्लूए के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा (एडवोकेट), कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु पंडित, उपाध्यक्ष उमेश मित्तल, महासचिव अमरनाथ गर्ग, सचिव संजय नीम, सह सचिव संजय सिंह, कोषाध्यक्ष जसपाल सिंह, सुनील शर्मा, डॉ राजेंद्र चंदेला, बलजीत नेगी, ठाकुर गुलाब सिंह, किशन मेहता, चौधरी जगदीश सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button