दिल्ली के कंझावला में घर में घुसकर लूटे 28.5 लाख, दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में दिल्ली पुलिस के जवान ही अब लूटपाट करने लगे हैं। रोहिणी जिले के कंझावला में इसी तरह का एक मामला सामने आया है। दो पुलिसकर्मी समेत चार युवकों ने कंझावला में एक इमरान नाम के युवक के घुसकर साढ़े 28 लाख रुपये लूट लिए। स्थानीय थाना पुलिस के पास शिकायत पहुंचने पर पुलिस टीम ने जांच के बाद वारदात में शामिल दिल्ली पुलिस ने एक हवलदार व एक सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। इनके दो अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। हवलदार का नाम मंगू व सिपाही का नाम आकाश है। दोनों की तैनाती न्यू अशोक नगर थाने में थी।
जानकारी के मुताबिक कंझावला पुलिस को बीते मंगलवार को जे जे कालोनी सवादा,कंझावला में रहने वाले इमरान ने शिकायत कर बताया था कि दो पुलिसकर्मी समेत चार लोग उसके घर में घुसकर साढ़े 28 लाख रुपये लूट लिए। वह चिकन का काम करता है।
बीते रविवार सुबह साढ़े सात बजे वह घर में सो रहा था। तभी चार अंजान युवक उसके घर में घुस गए थे जिसमें दो पुलिस की वर्दी पहन रखी थी और सादे कपड़ों में थे। पुलिसकर्मियों ने उससे अन्नुदीप और धीरज के बारे में पूछताछ की। पुलिसकर्मियों ने उसे डरा धमका कर अलमारी की चाबी ले ली और आलमारी खोलकर साढ़े 28 लाख रुपये निकाल लूट लिए।
पुलिसकर्मियों ने उससे दो तीन कागजों पर हस्ताक्षर करवा उसे सेक्टर-17 रोहिणी आफिस आने की बात कह कुछ दूरी पर खड़ी कार में बैठकर चले गए। दो दिन दिन तक पुलिसकर्मियों का फोन न आने पर सोमवार को उसने कंझावला थाने में शिकायत कर दी।
10 दिनों में सात पुलिसकर्मी हो चुके हैं गिरफ्तार
पिछले दस दिनों में अलग-अलग मामलों में सात पुलिसकर्मी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तीन दिन पूर्व सीबीआइ ने मंगालपुरी थाने के दो पुलिसकर्मियों को 50 हजार रिश्वत लेते थाने से गिरफ्तार किया गया। एक हवलदार थाने से भागने में सफल हो गया था। अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
भर्ती परीक्षा में नकल के मामले में भी गत दिनों एक पुलिसकर्मी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। सब इंस्पेक्टर प्रवीण सिद्धू दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा था। सीसीटीवी में उसकी तस्वीरें कैद हो जाने पर कर्मचारी चयन आयोग ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी।
एक सप्ताह पहलु पहाड़गंज थाने के दो पुलिसकर्मियों को सीबीआइ दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार कर चुकी है। इन पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा द्वारा शुरू किए जाने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button