धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री के नोएडा दरबार में मची भगदड़, कई लोगों को आईं गंभीर चोटें

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बागेश्‍वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री के कार्यक्रम में भगदड़ की सूचना है। शास्‍त्री के दर्शनों के लिए आई भीड़ बेकाबू बताई जा रही है। कई लोग बेहोश होकर गिर गए, कई लोगों को गंभीर चोट आई है। ऐसी खबरें हैं कि भगदड़ के पीछे वजह करंट लगने की घटना है। बताया जा रहा है कि वीआईपी पास के जरिए छोटे से गेट से एंट्री हो रही थी। यहीं पर बिजली के तार से कुछ लोगों को करंट लगने की जानकारी मिली है।
ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमदभगवद्गीता कथा चल रही है। बुधवार को दिव्य दरबार का आयोजन हुआ, जिसमें पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो गई। उम्मीद से ज्यादा लोग आए, जिससे दरबार में शामिल श्रद्धालु परेशान हो गए। इस दौरान भगदड़ मच गई और कई लोग बेहोश हो गए। कई महिलाओं के सिर पर गंभीर चोट लगी है। एक महिला के आंख के ऊपर चोट लगी है। कुछ घायलों को एम्बुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया गया है। दिव्‍य दरबार में हाजिर हुए सभी लोगों में आगे बढ़ने की होड़ थी। उस समय बहुत से लोग बेरिकैडिंग तोड़कर आगे तक पहुंचे। पुलिस ने उन लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया।
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित जैतपुर गोलचक्कर के पास बाबा बागेश्वर धाम सरकार की श्रीमदभगवद्गीता कथा 10 जुलाई से 16 जुलाई तक आयोजन किया गया है। इस कथा का आज तीसरा दिन है। बुधवार को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिव्य दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें लाखों की संख्या दूर दराज से लोग बाबा के दरबार में पहुंचे। इसी बीच भारी भीड़ उमड़ पड़ी और भगदड़ मच गई। भीड़ की एक वजह यह भी है कि आज यानी बुधवार को दिव्य दरबार में श्रद्धालुओं के पर्चे खोले जाने थे। इसलिए आज पंडाल में लाखों की संख्या में लोग पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button