दिल्ली-मेरठ मार्ग पर चलती कार बनी आग का गोला

गाज़ियाबाद। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बैंक कालोनी के सामने सोमवार दोपहर वैगनआर कार आग का गोला बन गई। हादसे में चालक झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह कार की सर्विस कराकर घर लौट रहा था। आग लगने की सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के चलते पीछे से आ रहे वाहनों की रफ्तार थम गई, जिससे जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने कार को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया।
सर्विस कराकर लौट रहा था शख्स
बताया जा रहा है कि कार में एलपीजी किट लगी थी। मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र की ब्रह्मपुरी कालोनी के अशोक शर्मा ने अपनी वैगनआर कार को सर्विस के लिए मैकेनिक को दिया था। सोमवार दोपहर सर्विस कराकर वे घर लौट रहे थे। इस बीच जब वे मेरठ से गाजियाबाद काे जाने वाली रोड पर बैंक कालोनी के सामने पहुंचे तो अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगे।
सड़क पर धू-धूकर जलती रही कार
देखते ही देखते कार में आग लग गई। इतने में अशोक कुछ समझ पाते इससे पहले आग पूरी कार में फैल गई। उनके हाथ और पैर गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। आग इतनी भयावह थी कि कार के चारों पहिये भी फट गए। कार सड़क पर धू-धूकर जलती रही।
15 मिनट बाद पहुंची दमकल की टीम
15 मिनट बाद मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में कार जलकर खाक हो गई। सीएफओ गाजियाबाद राहुल पाल ने बताया कि हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। प्राथमिक जांच में तकनीकी कारण ही सामने आ रहे हैं। जांच के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button