दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज जहाज “आइकॉन ऑफ़ द सीज़” पहली बार हुआ रवाना

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क। जीवन में क्रूज पर सफर करना कई लोगों का सपना होता है। क्रूज अपने आप में पानी में तैरता हुआ पूरा शहर होता है, जिसमें तमाम सुख सुविधाएं होती है। विदेशों में कई ऐसे शानदार और आलीशान क्रूज हैं जिनपर यात्रा करना व्यक्ति चाहता है। वर्तमान में सबसे बड़ा क्रूज जहाज अपनी पहली यात्रा पर निकल चुका है।
फिनलैंड के तुर्कू से 22 जून को ये जहाज “आइकॉन ऑफ द सीज” अपनी पहली यात्रा पर निकल चुका है। आधिकारिक तौर पर ये अपनी पहली महासागर की यात्रा के लिए रवाना हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का आइकॉन ऑफ द सीज 365 मीटर लंबा एक विशाल क्रूज जहाज है। इसका वजन 250,800 टन के आसपास है। ये जहाज अपने आप में एक शहर है जो पानी पर तैर रहा है।
तमाम सुख सुविधाओं से भरपूर यह जहाज लगभग 5,610 यात्रियों और 2,350 चालक दल के सदस्यों को लेकर चल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो 450 से अधिक विशेषज्ञों ने जहाज के बो, मुख्य इंजन, प्रोपेलर पर चार दिनों तक प्रारंभिक परीक्षण करने के साथ-साथ कंपन और शोर के स्तर की जांच की थी, जिसके बाद इस जहाज को पानी में उतारने की मंजूरी दी गई। प्रारंभिक परीक्षण किए जाने के बाद ही जहाज मेयर तुर्कू शिपयार्ड में लौट आया, और जनवरी 2024 में दक्षिण फ्लोरिडा से बाहर निकलने के लिए भी तैयार है।
इस जहाज की कुछ असाधारण विशेषताएं
यह क्रूज बेहद शानदार है जिसमें आने वाले महमान यात्रियों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा वॉटरपार्क जहाज पर ही उपलब्ध होगा। इसमें छह वाटर स्लाइड्स भी दी गई है। इसका जिक्र करते हुए रॉयल कैरेबियन ने कहा कि यह एक रोमांचक अनुभव होगा जिसकी कल्पना करने की किसी ने कभी हिम्मत नहीं की थी, और जहां अगले स्तर का सपना संभव हो गया है। रॉयल कैरेबियन के मुताबिक ”समुद्र के सबसे बड़े वाटरपार्क में अपने उत्साह को बढ़ने देना यात्रियों के लिए सुखद अनुभव होगा।
मियामी से शुरू होगी यात्रा
इस शानदार क्रूज पर पर्यटक मियामी में अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं। आइकॉन पर सात रातें बिता सकते हैं, पूर्वी या पश्चिमी कैरेबियन के माध्यम से कॉल के बंदरगाहों के माध्यम से नौकायन कर सकते हैं। इस क्रूज पर यात्रियों के लिए एक रिज़ॉर्ट गेटअवे, एक थीम पार्क, एक बीच और जहाज पर पीने, खाने, पीने और मनोरंजन करने के 40 से अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे। वहीं अति उत्साहित लोगों के लिए इस क्रूज पर खास इंतजाम भी है। यहां सात खास पूल और नौ वर्लपूल हैं जिसमें आनंद लिया जा सकता हैं। जहाज के अन्य आकर्षणों में एक स्विम-अप बार, परिवारों के लिए एक एक्वा पार्क, लाइव म्यूजिक, एक्सक्लूसिव डाइनिंग एक्सपीरियंस, आर्केड और लाइव शो शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button