उपराष्ट्रपति धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर दी बधाई

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की और उनके 65वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। धनखड़ ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘ माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की बधाई। उनकी अच्छी सेहत की कामना करता हूं। वह हमारे राष्ट्र का मार्गदर्शन गरिमा और बुद्धिमता के साथ करती रहें।’’
गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था। उन्होंने पिछले साल 25 जुलाई को राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले वह झारखंड की राज्यपाल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button