हिंदुओं को कुत्ते, कव्वे, बंदर और गीदड़ से सीखना चाहिए : यति नरसिम्हानंद

गाजियाबाद ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के डासना स्थित शिव शक्ति धाम में हिंदू बचाओ मोर्चा का गठन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद रहे और उनकी मौजूदगी में सर्वसम्मति से महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज को ‘हिन्दू बचाओ मोर्चा’ का पहला अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर मौजूद ‘हिन्दू बचाओ मोर्चा’ को श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता महन्त नारायण गिरी महाराज और निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी अन्नपूर्णा भारती जी ने पूर्ण समर्थन दिया। अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करते ही यति नरसिंहानंद जी महाराज ने कहा कि हिन्दुओं को कुत्ते, कौए, बन्दर और गीदड़ जैसे प्राणियों से सीख लेने की जरूरत है।
यति नरसिंहानंद हिंदू मोर्चा के पहले अध्यक्ष चुने गए
शिवशक्ति धाम डासना में हिन्दू बचाओ मोर्चा का पहला अधिवेशन हुआ, जिसमें पूरे देश से आये अन्य कार्यकर्ताओ के साथ श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहन्त नारायण गिरी महाराज और निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी अन्नपूर्णा भारती की भी उपस्थिति रही। हिन्दू बचाओ मोर्चा को श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता महन्त नारायण गिरी महाराज और निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी अन्नपूर्णा भारती ने भी हिन्दू मोर्चा को अपना पूर्ण समर्थन दिया। हिन्दू बचाओ मोर्चा को सबसे पहला समर्थन भूमापीठाधीश्वर दण्डी स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने हरिद्वार में दिया था।
हिंदुओं को बचाना हिंदू मोर्चा का बड़ा उद्देश्य: नरसिंहानंद
हिन्दू बचाओ मोर्चा के औचित्य के विषय में बताते हुए महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व मे हिन्दुओं की स्थिति बहुत ही दयनीय है, जहां कहीं भी हिन्दू रह रहे हैं। वहां वो इस्लामिक जिहादियों के निशाने पर हैं। कभी सम्पूर्ण विश्व मे सनातन धर्म की पताका पूर्ण स्वाभिमान के साथ फहराती थी लेकिन आज स्थिति ये है कि हिन्दुओ की अंतिम शरणस्थली भारतवर्ष में प्रतिदिन अनगिनत हिन्दू इस्लाम के जिहादियों द्वारा अलग-अलग तरीकों से कत्ल किए जा रहे हैं लेकिन किसी भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिन्दुओं के कत्लेआम पर कोई चर्चा तक नहीं हो रही है। इसका दोषी कोई और नहीं है बल्कि हिन्दू समाज ही है। हमने कभी भी किसी हिन्दू के लिए न्याय मांगा ही नहीं है। हम तो केवल दूसरे हिन्दुओं की लाश पर अपने लिए कुछ धन और राजनैतिक लाभ कमाने में लगे रहे।
जूना अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता और अन्य हिंदू संगठनों का पूरा समर्थन
उन्होंने कहा कि आज हिन्दुओ को अन्य सम्प्रदायों सहित कुत्ते,कौए,बन्दर तथा गीदड़ जैसे जानवरों से भी कुछ सीखने का प्रयास करना चाहिये। हमें ये समझ लेना चाहिए कि अगर दूसरे हिन्दुओं की लाश में हम अपने लिए कुछ तलाश रहे हैं तो हमारी और हमारे परिजन की लाश पर भी एक दिन यही तलाश जारी रहेगी। आज समय है एक एक हिन्दू के लिये लड़ने और आवाज उठाने का।यही हिन्दू बचाओ मोर्चा का एकमात्र उद्देश्य है।हम हिन्दुओ की पीड़ा को दुनिया के हर मंच पर उठाएंगे और हर पीड़ित हिन्दू को न्याय दिलाने के लिए विश्व को मजबूर करेंगे। इस अधिवेशन में दिल्ली,गाज़ियाबाद, मेरठ, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, हरिद्वार,हरियाणा, पंजाब,बिहार सहित भारत के कोने कोने से हिन्दू हिन्दू बचाओ मोर्चा के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button