दिल्ली के जाफराबाद में टैक्सी चालक की गला रेतकर हत्या, चेहरे पर भी चोट के निशान

  • यमुना विहार रोड पर सुबह कार में मिली युवक की लाश
  • खून से लथपथ था शव, गर्दन पर गंभीर जख्म के निशान
  • दिल्ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के मदद से जांच में जुटी

नई दिल्ली। दिल्ली के जाफराबाद में मंगलवार सुबह युवक कार में एक युवक की लाश मिली है। कार में युवक का शव खून से लथपड़ पड़ा था। पुलिस का कहना है कि युवक के गर्दन पर जख्म के गंभीर निशान हैं। रिपोर्ट के अनुसार जिस कार में युवक की लाश मिली है वह गुरुग्राम के एक कंपनी की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज और युवक के कॉल डिटेल रिपोर्ट के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार मरने वाले की पहचान 32 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सुबह हमें यमुना विहार रोड पर कार में लाश होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने बताया कि युवक के गर्दन पर गंभीर जख्म के निशान मिले हैं। घटना के बाद मौके पर पुलिस ने फॉरेसिंक टीम और क्राइम टीम को भी बुला लिया। पुलिस ने बताया कि जिस कार में युवक की लाश मिली है वह गुड़गांव की एक कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है।

कार में लाश की जानकारी मिलते ही मौक पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से भीड़ को हटाया। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह के समय आसपास की सभी दुकानें बंद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button