जाग मानव जाग परिवार संस्था की ओर से नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ईस्ट आफ कैलाश में 25 अप्रैल दिन मंगलवार को समाज सेवा एवं देश हित के लिए कार्य करने वाली राष्ट्रीय स्तर की संस्था जाग मानव जाग परिवार द्वारा नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के हर वर्ग को अपनी कला एवं आवाज को उभारने का अवसर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज सेविका श्रीमती प्रीती गंगवार एवं विशिष्ट अतिथि समाज सेविका श्रीमती प्रीती ढींगरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। जाग मानव जाग परिवार संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्रीमती विजयलक्ष्मी पांडे एवं जाग मानव जाग परिवार संस्था के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर एवं मशहूर सिंगर मोहम्मद रफी ने मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीती गंगवार एवं श्रीमती प्रीती ढींगरा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर समाज सेविका श्रीमती प्रीती गंगवार ने कहा कि किसी भी देश की प्रगति के लिए उस देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका जरूरी है। श्रीमती प्रीति गंगवार ने कहा कि वर्तमान में कैसे महिलाओं ने कई सामाजिक बाधाओं को पार करते हुए कई मुकाम हासिल किए और लगातार कर भी रहे हैं आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं। यह पूरा कार्यक्रम अलग विषय एवं बिंदु पर केंद्रित है और प्रत्येक कार्यक्रम के पीछे एक बड़ा संदेश है। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्रीमती विजयलक्ष्मी पांडे ने एक छोटे से कार्यक्रम को भी शिक्षा, आनंद और जागरण की त्रिवेणी बना दिया है, जो अपनी आप में बहुत बड़ी बात है। जाग मानव जाग परिवार की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्रीमती विजयलक्ष्मी पांडे ने कहा की जाग मानव जाग परिवार संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज एवं देश के हर वर्ग के लोगों को अपनी प्रतिभाओं को उभारने ने का अवसर देना एवं उनकी समस्याओं को समाधान कराने में हर संभव सहायता एवं प्रयास करना है। श्रीमती विजयलक्ष्मी पांडे ने कहा कि देश एवं समाज के हर वर्ग के लोगों को जाति धर्म के भेदभाव को भूलकर केवल इंसानियत के रिश्ते को याद रखना चाहिए तभी देश और समाज तरक्की कर सकता है।

उन्होंने कहा कि जाग मानव जाग परिवार संस्था हर वर्ग एवं धर्म के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश हित एवं समाज हित के लिए कार्य करने को तत्पर रहेगी। जाग मानव जाग परिवार संस्था के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर एवं मशहूर सिंगर मोहम्मद रफी ने कहा कि यह कार्यक्रम क्रिएटिविटी की पाठशाला है, यहाँ कुछ भी, कोई भी कार्यक्रम बस यूँ ही नहीं होता, उसके पीछे एक सृजनशील मानसिकता होती है, एक सोच होती है और इसके लिए पूरा जाग मानव जाग परिवार बधाई का पात्र है। कार्यक्रम में कई कलाकारों, समाज सेवकों, पुलिस अधिकारियों एवं अन्य कई वर्ग के लोगों ने भाग लिया एवं सभी ने अपनी आवाज के माध्यम से प्रतिभा के विविध रंगों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के एसीपी योगेंद्र खोकर ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। युवा नृत्य कलाकार मनीषा एवं मीनाक्षी ने अपने नृत्य से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में हर उम्र के सिंगरों ने पार्टिसिपेट किया जिसमें कुछ वरिष्ठ एवं  दिव्यांग कलाकार भी शामिल थे। कार्यक्रम में पूनम ओबराय, सुरेंद्र कुमार, शीशपाल, सुधा कालरा, मोनिका जादनी, अनीता शर्मा, सुनील सक्सेना, जितेंद्र कपूर, प्रवीण प्रिंस, वेद प्रकाश सचदेवा, शांतनु विश्वास, सरबजीत, देवी बलिदानी, अमरजीत गिरगल, नरेंद्र डाराल आदि सिंगरों ने पार्टिसिपेट कर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। मंच का संचालन जाग मानव जाग परिवार संस्था की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी पांडे ने किया एवं अतिथियों के स्वागत सत्कार से लेकर संपूर्ण कार्यक्रम के संचालन को जाग मानव जाग परिवार संस्था के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर एवं मशहूर सिंगर मोहम्मद रफी ने बखूबी निभाया। मीडिया पार्टनर के तौर पर परिपूर्ण न्यूज़ राष्ट्रीय समाचार पत्र की टीम का विशेष सहयोग रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button