आम आदमी पार्टी को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, एनसीपी-टीएमसी से छीना स्टेटस

नेशनल डेस्क।  कर्नाटक चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल, चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से राष्ट्रवादी कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया को बड़ा झटका लगा है। इनसे आयोग में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा मंगलवार को झारखंड सचिवालय का करेगी घेराव

इसके अलावा क्षेत्रीय दलों की बात करें तो निर्वाचन आयोग ने भारत राष्ट्र समिति और जयंत चौधरी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक दल से क्षेत्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया है। भारत निर्वाचन आयोग ने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त है। NCP, CPI और AITC का राष्ट्रीय राजनीतिक दल का दर्जा वापस ले लिया गया है। एनसीपी और AITC को क्रमशः नागालैंड और मेघालय में राज्य दलों के रूप में मान्यता दी जाएगी। इसके साथ ही बताया गया कि नागालैंड में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास); मेघालय में वॉइस ऑफ द पीपल पार्टी और त्रिपुरा में टिपरा मोथा को मान्यता प्राप्त राज्य राजनीतिक दलों का दर्जा दिया गया है। राज्य दलों की स्थिति पीडीए (मणिपुर), पीएमके (पुडुचेरी), आरएलडी (उत्तर प्रदेश), बीआरएस (आंध्र प्रदेश), आरएसपी (पश्चिम बंगाल) और एमपीसी (मिजोरम) को वापस ले लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को देने के लिए 177.8 करोड़ रुपए किए जारी

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं। सबको बहुत बहुत बधाई। देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहाँ तक पहुँचाया। लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है। आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। हे प्रभु, हमें आशीर्वाद दो कि हम ये ज़िम्मेदारी अच्छे से पूरी करें। आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आज आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया है। मैं आप के सभी स्वयंसेवकों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए अथक परिश्रम किया। मैं अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व को सलाम करता हूं। हम भारत के सबसे तेजी से बढ़ते राजनीतिक स्टार्टअप हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button