पिता पुलिस में, भाई इंजीनियर,अब बेटी बनी दिल्ली में जज

दिल्ली ब्यूरो।हरियाणा की बेटी पूजा सुहाग का दिल्ली ज्यूडिशरी में चयनित होकर जज बनी हैं। पूजा सुहाग मूल रूप से झज्जर जिले के बिसाहन गांव की रहने वाली है। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ बहादुरगढ़ के पटेल नगर में रहती हैं। पूजा के जज बनने पर उनके पैतृक गांव बिसाहन के साथ-साथ पटेल नगर में भी खुशी का माहौल है। पूजा के पिता एएसआई सुरेंद्र सुहाग दिल्ली पुलिस में तैनात हैं। 29 वर्षीय पूजा सुहाग के दिल्ली जज बनने पर परिवार में ख़ुशी की लहर है। इससे पहले 2019 में पूजा ने यूपी में जज बनी थी और फिलहाल बागपत कोर्ट में कार्यरत थी। उनका सपना दिल्ली ज्यूडिशरी में चयनित होना था।

पूजा के पिता सुरेंद्र सुहाग हाल की में दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर पीतमपुरा बाहरी जिले में तैनात है। पूजा के पिता सुरेंद्र सुहाग ने बताया कि पूजा की दिल्ली में 66वां रैंक आया है। पूजा सुहाग ने बताया कि दिन-रात मेहनत करके यह परीक्षा पास की है। दिल्ली सिविल जज की जो परीक्षा थी वह उसकी पहली परीक्षा थी, उसी में सेलेक्शन हो गया।पूजा ने जज चयनित होने का श्रेय अपने माता-पिता व अपने दादा उमेद सिंह को दिया। उन्होंने बताया कि उनके दादा सूबेदार उमेद सिंह सुहाग ने सपना देखा था कि उनकी पोती पूजा जज बने। पूजा की इस उपलब्धि पर उनके घर बधाई दने वालो की भीड़ लगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button