आजमगढ़ में ATS के हत्थे चढ़े 2 असलहा तस्कर, 10 पिस्टल 20 मैगजीन बरामद

आजमगढ़,(उत्तर प्रदेश)। आजमगढ़ जिला पुलिस संग संयुक्त छापेमारी में असलहा तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। दो तस्करों को गिरफ्तार कर 10 पिस्टल, 20 मैग्जीन एवं दो मोबाइल बरामद किया है। गिरोह एक फरार सदस्य में हत्थे चढ़े एक तस्कर का पुत्र है। यह लोग मध्य प्रदेश से अवैध असलहे ला कर बेचते थे। दोनों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
एटीएस की टीम पूर्व में असलहा तस्करों को दबोचने के बाद भी शांत नहीं थी। तस्करी होने के इनुपट मिल रहे थे। इसी आधार पर एटीएस और जिले की पुलिस ने मिलकर काम किया तो सफलता हाथ लग गई। पुख्ता हो गया कि हथियार दूसरे प्रांतों से लाकर बेचे जा रहे हैं।

छह माह पूर्व एटीएस की टीम आजमगढ़ के बिलरियागंज में स्थानीय पुलिस के साथ आपेरशन किया था। 27 अक्टूबर 2022 को छापेमारी हुई तो चार पिस्टल, 10 एयरगन और एक बंदूक और बड़ी संख्या में अर्धनिर्मित हथियार बरामद हुए थे। उस मामले में जिले के काजी गन हाउस का संचालक भी हत्थे चढ़ा था। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया की आजमगढ़ में दो असलहा तस्कर गिरफ्तार हुए हैं जिनके पास से 10 पिस्टल 20 मैगजीन अन्य सामान्य बरामद किए गए हैं यह लोग मध्य प्रदेश से पिस्टल आकर यहां सप्लाई करते थे इनके ऊपर 32 से मुकदमे दर्ज है एसपी सिटी ने बताया कि यह लोग जहां से पिस्टल लाते थे जहां बेचते थे उन सभी की गिरफ्तारी की जाएगी और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button