मध्यप्रदेश के रीवा में बछड़े के साथ दुष्कर्म, आरोपी पर मामला दर्ज

सांकेतिक तस्वीर

रीवा,(मध्यप्रदेश)। रीवा जिले के एक गांव में दो वर्षीय बछड़े के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप लगने के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को केस दर्ज होने के बाद यह जानकारी दी है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने शनिवार रात मलेगंवा गांव में एक घर के पिछले हिस्से में इस अप्राकृतिक कृत्य को कथित तौर पर अंजाम दिया। बछड़े का मालिक जब मौके पर पहुंचा, तो वह वहां से भाग निकला।
रीवा एएसपी विवेक लाल ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-377 (अप्राकृतिक अपराध) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं, इस घटना के बाद से गांव के लोग हैरान हैं। आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि एमपी में पूर्व में भी ऐसे मामले सामने आए हैं। उन मामलों में भी पूर्व में कार्रवाई हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button