गाजियाबाद में हैवानियत की हद पार, बच्ची के मुंह में डायपर डालकर हत्या, लाश के साथ किया रेप

गाजियाबाद ब्यूरो। घर के बाहर खेल रही 5 साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ रेप और हत्या करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच और साहिबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीपीसी ट्रांस हिंडन दीक्षा शर्मा ने बताया कि आरोपी सोनू गुप्ता नंदग्राम का रहने वाला है और लेबर का काम करता है। हत्या के दिन पहने गए पकड़े और अन्य सामान बरामद किया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जानाकारी के मुताबिक वारदात वाले दिन आरोपी ने करीब 10 लड़कियों का पीछा किया था। इसके बाद एक बच्ची का अपहरण किया। फिर उसके मुंह में डायपर डालकर गला घोट दिया। हत्या के बाद सिरफिरे से रेप की वारदात अंजाम दी। आरोपी को पकड़ने वाली टीम को 50 हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। 1 दिसंबर को बच्ची करहेड़ा से लापता हुई थी। अगले दिन उसका शव सिटी फॉरेस्ट में झाड़ियों के पास मिला था। जानकारी के अनुसार, आरोपी वारदात वाले दिन सिटी फॉरेस्ट गया था, उसके पास से पुलिस ने उस दिन की एंट्री स्लिप भी बरामद की है। इसके बाद वह एक किशोरी का पीछा करते हुए उस कॉलोनी में पहुंचा जहां बच्ची (जिसका शव मिला) रहती थी। इस दौरान एक तरफ वहां तीन बच्चियां खेल रही थीं और 5 साल की मासूम फूल तोड़कर उससे पूजा कर रही थी। पुलिस को घटना से पहले का जो सीसीटीवी फुटेज मिला उसमें बच्ची के कुछ पढ़ने की आवाज भी रही थी। आरोपी ने बच्ची को अकेला देखकर उसे उठा लिया और उसे पीछे जंगल की तरफ ले गया।

एडीसीपी क्राइम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने जब बच्ची को किडनैप किया तो वह शोर मचाने लगी। इसके बाद उसने उसका गला दबाया। इस बीच उसने पास में पड़े एक डायपर को उठाकर उसके मुंह में डाल दिया और फिर गला दबाया। इससे बच्ची की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि बच्ची के मरने के बाद आरोपी ने उससे रेप किया और फिर वहां से फरार हो गया। इस मामले में बच्ची के कपड़े भी पुलिस को इधर उधर पड़े मिले थे। डीसीपी दीक्षा शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की वारदात करने वाले आरोपी को सजा दिलवाने के लिए पुलिस ने सभी जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। आरोपी कई सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया। कुछ लोगों ने उसे देखा था, जिसके आधार पर स्कैच को तैयार किया गया था। इन लोगों को गवाह बनाया जाएगा। फरेंसिक में कुछ सैंपल भेजे गए हैं। उसकी रिपोर्ट भी जल्दी मंगवाई जा रही है। प्रयास है कि 15 दिनों के अंदर मामले में चार्जशीट दाखिल कर आगे की कार्रवाई की शुरू किया जाए।

साहिबाबाद थाना क्षेत्र में बच्ची की हत्या और रेप मामले में आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस को एक ऐसी जानकारी मिली जो हैरान करने वाली है। 1 दिसंबर को आरोपी ने 1 या 2 नहीं बल्कि 10 लड़कियों का पीछा किया था, जिसमें ज्यादातर स्कूल जाने वाली थीं। आरोपी ने जिस कॉलोनी से बच्ची को किडनैप किया, वह वहां भी स्कूल से आ रही किशोरी का पीछा करते हुए आया था, उसको किशोरी को शक हुआ तो वह किसी तरह बच निकली। इस दौरान उसकी नजर वहां खेल रही बच्ची पर पड़ी और वह उसे अगवा करके ले गया। डीसीपी ट्रांस हिंडन दीक्षा शर्मा ने बताया कि जिस किशोरी का आरोपी ने पहले पीछा किया था, उससे भी बात की गई है। इस मामले में अन्य कैमरों की फुटेज में भी वह दिखा है। जांच में लगी टीम के अनुसार, आरोपी बॉम्बे कॉलोनी, दीनदयालपुरी, नई बस्ती समेत कई इलाकों में लड़कियों का पीछा करते हुए दिखा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जो लड़की उसे अच्छी लग रही थी, वह उसके पीछे जा रहा था। ऐसे ही वह सिटी फॉरेस्ट पहुंच गया था। यहां भी कई लड़कियों के पीछे गया और वहां से बाहर निकले के बाद स्कूल छात्रा का पीछा करने लगा। यह फुटेज भी पुलिस को मिली है। इसमें हुडी पहनकर बच्ची के पीछे जा रहा है। इस पॉइंट से उसने बच्ची को किडनैप किया था।

पुलिस के अनुसार इस मामले में बच्ची के आसपास के लोगों की जांच के बाद जब इसमें किसी अनजान के शामिल होने की बात आई तो सर्विलांस की मदद से कोई सही जानकारी नहीं मिल रही थी। इसका कारण था कि आरोपी मोबाइल ही नहीं रखता है। पहले पुलिस दो किमी के दायरे में कैमरों को चेक कर रही थी। इसके बाद करीब 100 पुलिसकर्मियों के साथ पांच किमी तक के एरिया में कैमरों को चेक करने पर सोनू गुप्ता कई फुटेज में लड़कियों के पीछे जाता दिखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button