गाजियाबाद में शिक्षक निकला राक्षस: छात्रा को ब्लैकमेल कर दो साल तक किया दुष्कर्म

गाजियाबाद। दो साल से छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले शिक्षक को नंदग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। किसी से शिकायत करने पर आरोपी शिक्षक छात्रा को जान से मारने की धमकी देता था। दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्या कांड के बाद आरोपी शिक्षक छात्रा को टुकड़े करने की धमकी देने लगा। सहमी हुई छात्रा ने डर से मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने मामले की जांच कर 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा वर्तमान में 11वीं कक्षा में है और 17 साल की है।




