अयोध्या में बम धमाकों से दहला पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर, पहले भी महंत पर हो चुका है हमला

अयोध्या,(उत्तर प्रदेश)। जिले के कैंट क्षेत्र में गुप्तारघाट स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर का विवाद गंभीर मोड़ ले रहा है। शनिवार देर रात मंदिर परिसर में स्थित महंत बिमल कृष्णदास के कमरे को निशाना बनाकर बम फेंके गए। इस हमले में महंत बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके कमरे की खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले में पुलिस ने हनुमान मंदिर में तीन देसी बम के अवशेष बरामद किए हैं। बम स्क्वॉड और फरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। मंदिर के महंत की शिकायत पर पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मंदिर के महंत बिमल दास ने विरोधी गुट के खिलाफ देशी बम फेंकने कर हत्या और दहशत पैदा करने की साजिश का आरोप लगाया है। मंदिर की कब्जेदारी को लेकर दो गुटों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक गुप्तारघाट इलाके में दो मंदिर मणिराम छावनी के हैं, जिनमें से एक पंचमुखी हनुमान मंदिर की दो एकड़ जमीन को लेकर चंदा बाबा और राम दास बाबा के गुटों के बीच विवाद चल रहा है। चंदा बाबा को विरोधी गुट ने मंदिर से निकाल दिया था।
सीओ ने बताया कि मारपीट की घटनाओं को लेकर बिमल दास पर भी तीन केस दर्ज हैं। सीओ के मुताबिक महंत बिमल दास की रिपोर्ट पर सूरज, नारायण यादव और राम जन्म यादव के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। बरामद बम के अवशेषों की जांच फरेंसिक लैब से करवाई जा रही है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। मामले की जांच और पूछताछ चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button