दिल्ली के न्यू अशोक नगर में जोरदार धमाका, किशोर गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली। दिल्ली के न्यू अशोक नगर में सोमवार को एक जोरदार धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि धमाका इलाके के सी-ब्लॉक में हुआ है। इस हादसे में एक 16 वर्षीय किशोर के घायल होने की सूचना है। पीसीआर से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया है। क्राइम टीम व बीडीएस ने मौके का मुआयना कर रही है। आगे की जांच जारी है।
अबतक मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को न्यू अशोक नगर पुलिस थाना में न्यू अशोक नगर के सी-ब्लॉक में विस्फोट के संबंध में पीसीआर से दो-तीन बार कॉल प्राप्त हुए। कॉल की सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल किशोर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लड़का विस्फोटक को फोड़ने के लिए एक खोखले पाइप में कुछ पदार्थ भर रहा था, जब उसमें विस्फोट हो गया। पुलिस विस्फोट हुए पदार्थ के बारे में पता लगाने में जुटी है। बताया जा रहा है कि इस तरह के विस्फोटक बंदरों आदि को डराने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।




