बच्चे को किडनैप कर मांगे 30 लाख, पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

ग्रेटर नोएडा। इकोटेक एक कोतवाली क्षेत्र स्थित लुकसर गांव के रहने वाले किराना व्यापारी के 11 साल के बेटे अर्थ का रविवार रात बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने 30 लाख की फिरौती मांगी थी। सोमवार सुबह आठ बजे के करीब फिरौती मांगने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश शिवम को पुलिस ने मार गिराया है। उस पर पहले से भी कई मामले दर्ज थे।

इससे पहले  मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान विशाल और ऋषभ के रूप में हुईl दोनों लुकसर गांव में ही किराए पर रह रहे थे। रेकी करने के बाद दोनों ने अपहरण की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों के कब्जे से बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। बीटा दो कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत की टीम ने घटना के पर्दाफाश में अहम भूमिका निभाई।  घर वालों के पास वापस पहुंचने पर 11 साल के बच्चे अर्थ के चेहरे पर मुस्कान वापस आ गई है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम को 50000 का इनाम दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button