अमेरिकी पत्रकार अंगद सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से वापस न्यूयॉर्क भेजा

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़। अमेरिकी पत्रकार अंगद सिंह 18 घंटे की न्यूयॉर्क की यात्रा कर जैसे ही भारत पहुंचे तो उनके साथ कुछ ऐसा हो गया जो शायद उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अंगद सिंह के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्हें वापस न्यूयॉर्क भेज दिया गया।इस बात की जानकारी अंगद सिंह की मां गुरमीत सिंह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने दावा किया कि अंगद भारत एक निजी यात्रा पर आए थे और उन्हें कुछ ही घंटों में वापस न्यूयॉर्क भेज दिया गया। गुरमीत सिंह की मां ने कहा  कि उनका बेटा अमेरिकी नागरिक है और अपने परिवार से मिलने भारत आया था। दिल्ली से वह पंजाब आने वाला था लेकिन पहले ही अंगद को वापस अमेरिका रवाना कर दिया गया। अंगद सिंह वाइस न्यूज के लिए एशिया सेंट्रिक डॉक्यूमेंट्री बनाते है। अंगद की मां के  मुताबिक, अगंद को वापस न्यूयॉर्क भेजने का कोई भी कारण नहीं बताया। अंगद की मां का कहना है कि उसे उसकी पत्रकारिता के कारण वापस भेजा गया है।

अंगद ने भारत से संबधित तीन कृषि कानून और कोरोना महामारी के ऊपर एक  डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। इसके अलावा उन्होंने कोरोना के वेरिएंट डेल्टा की भी कवरेज की थी जिसके लिए उन्हें एमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। अंगद सिंह की मां गुरमीत सिंह ने कहा कि वह अपने देश से बहुत प्यार करता है और वाइस न्यूज के लिए बेहतरीन काम भी कर रहा है। अंगद को न्यूयॉर्क वापस भेजने के पीछे के कारण पर अब तक कोई भी अधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button