भारत के 5 रेस्टोरेंट हैं विचित्र! कहीं कब्रिस्तान में तो कहीं टॉयलेट सीट पर बैठकर खिलाते हैं खाना

वैसे तो भारत में ऐसे कई होटल और रेस्टोरेंट्स हैं जो दुनियाभर में अपने खाने के ज़ायके के फेमस हैं। लेकिन देश में ऐसे कई अजीबो-गरीब रेस्टोरेंट भी हैं जिनके बारे में सुनकर आप चौंक उठेंगे। विचित्र थीम्स पर बने ये रेस्टोरेंट किसी अजूबे से कम नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही अजीबो-गरीब रेस्टोरेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी चर्चा पूरी दुनिया में है –

न्यू लकी रेस्टोरेंट, अहमदाबाद 

क्या आपने कभी सोचा है कि कब्रिस्तान में बैठकर चाय पीने का एहसास कैसा होता होगा? दरअसल, अहमदाबाद में स्थित न्यू लकी रेस्टोरेंट में आप यह अनुभव ले सकते हैं। जी हाँ, अहमदाबाद का यह अनोखा रेस्टोरेंट कब्रिस्तान के ऊपर बनाया गया है और होटल में चाय के टेबल्स के पास ही कब्र भी मौजूद रहती है। जी हाँ, आपको यह सुनने में भले ही अजीब लगेगा लेकिन इस रेस्टोरेंट में कब्रस्तान में बैठकर चाय पीते हैं। इस रेस्टोरेंट का निर्माण लगभग 50 साल पहले कृष्णन कुटी ने किया था। हालाँकि, यह रेस्टोरेंट उन्हीं लोगों के लिए है जिनके अंदर कब्रों के बीच बैठकर चाय पीने की हिम्मत हो। यहाँ आकर आपको बेहद खास अनुभव मिलेगा।

नेचर्स टॉयलेट कैफे, अमहदाबाद 

गुजरात के अहमदाबाद में स्थित ‘नेचर्स टॉयलेट कैफे’ भारत के सबसे ज्यादा अजीबो-गरीब होटलों में से एक है। यह कैफे बेहद अलग ढंग से बनाया गया है और यह अहमदाबाद के सबसे मशहूर होटलों में से एक है। इस कैफे का इंटीरियर और फर्नीचर टॉयलेट म्यूजिम से इंस्पायर्ड है। आपको जानकार हैरानी होगी कि नेचर्स टॉयलेट कैफे में गेस्ट्स चेयर्स या सोफे पर नहीं बल्कि टॉयलेट सीट पर बैठ कर भोजन करते हैं। इस होटल को अलग और खास बनाने के लिए यह तरीका अपनाया गया है। इस कैफे के पास में एक टॉयलेट गार्डन भी है जिसे साल 1950 में जयेश पटेल द्वारा बनाया गया था, जिसे ‘बेबी टॉयलेट’ के नाम से जाना जाता है।

टेस्ट ऑफ़ डार्कनेस होटल, हैदराबाद 

हैदराबाद का ‘टेस्ट ऑफ़ डार्कनेस होटल’ भारत के सबसे अनोखे होटल्स में से एक है। इस होटल की सबसे अनोखी बात यह है कि इस होटल में बिल्कुल अँधेरा रहता है। यानी इस होटल में खाना खाते समय आप खाने को देख नहीं पाते हैं। सुनने में अटपटा जरूर लगता है लेकिन यह सच है। हैदराबाद के इस अजीबो-गरीब होटल में इतना बिल्कुल रौशनी नहीं रहती है और आपको खाना अँधेरे में ही खाना होता है। इस होटल में एंट्री लेने के बाद गेस्ट्स को खाना खाने के लिए कुछ निर्देश दिए जाते है। यहाँ खाना खाने के बाद आपको एक बिलकुल अलग अनुभव का एहसास होगा।

होटल 21 फ़ारेनहाइट, मुंबई

मुंबई शहर में स्थित होटल 21 फ़ारेनहाइट भारत के सबसे अजीबो-गरीब होटलों में एक है। यह तो आप जानते ही होंगे कि मुंबई में ठंड बहुत कम पड़ती है। लेकिन मुंबई के इस अनोखे होटल में आप सर्दी तो क्या बर्फ का भी एहसास कर सकता है। इस होटल का तापमान 21 डिग्री या उससे भी कम रहता है। क्या आपने कभी सोचा है कि बर्फ के बर्तन में खाने का अनुभव कैसा होता होगा? इस बात का अनुभव आपको मुंबई के इस बेहद खास होटल में मिलेगा। इस होटल में खाने के सभी बर्तन भी बर्फ से बने होते हैं। इतना ही नहीं, बर्तनों के साथ-साथ यहाँ के कुर्सी और टेबल और सब कुछ बर्फ का बना होता है। अगर आप भी इस ख़ास अनुभव का एहसास करना चाहते हैं तो एक बार इस होटल में खाना खाने जरूर जाएं।

सिल्वर मेट्रो होटल, बैंगलोर 

आपने मेट्रो में सफर जरूर किया होगा लेकिन क्या आपने कभी ऐसे रेस्टोरेंट में खाना खाया है जो मेट्रो ट्रेन की तरह बना हो? अगर नहीं, तो बैंगलोर के सिल्वर मेट्रो होटल में आपको यह अनुभव मिल जाएगा। यह भारत के सबसे अनोखे होटलों में से एक है। जैसा कि नाम से स्पष्ट होता है कि इस होटल को एक मेट्रो ट्रेन की तरह डिजाईन किया गया है। यहाँ आपको नॉर्मल कुर्सी टेबल की जगह ट्रेन की सीट जैसी कुर्सियां देखने को मिलेंगी। इस होटल में खाना खाने के बाद आपको एक बेहद खास अनुभव होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button