दुष्कर्म पीड़िता से दारोगा ने कहा,तेरे खिलाफ ही लिख दूंगा रिपोर्ट

गाजियाबाद ब्यूरो। नंदग्राम थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता के साथ घर में घुसकर आरोपियों ने मारपीट कर दी। पीड़िता और परिजन थाने पहुंचे तो दारोगा ने उल्टा उन्हीं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की धमकी देते हुए वापस कर दिया। बाद में एसएएपी को शिकायत करने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई । युवती के साथ डेढ़ साल पहले दुष्कर्म हुआ था। दुष्कर्म मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपी रवि व उसका परिवार मामले को वापस लेने का दवाब बना रहे थे। इसी के चलते आए दिन उसे व उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। 17 जुलाई को रवि के परिवार के जानने वाले समीन व रोशन ने उनके कहने पर घर में घुसकर परिजनों के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। आरोप है कि जब मामले की थाने में शिकायत करने पहुंचे तो रवि व उसका भाई बैठे मिले। उपनिरीक्षक सूर्यभान ने कम से कम शब्दों में शिकायत लिखकर लाने की बात कहते हुए थाने से टरका दिया। पीड़िता व उसके परिजन 19 जुलाई को शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन दारोगा ने ये कहते हुे कि तुम्हारे खिलाफ ही रिपोर्ट लिख देंगे, वहां से जाने के लिए कह दिया।

पीड़िता के साथ दुष्कर्म के बाद रवि व उसके परिजनों ने मामले को दबाने के लिए अपने जानने वाले कंपाउंडर रोशन और पार्ट टाइम काम करने वाली नर्स समीना से सबूत मिटाने के लिए गुप्तांग में टांके लगवा दिए थे। इसके बाद गर्भपात होने की रिपोर्ट बना दी गई। सात दिन जबरन अपने मुताबिक इलाज कराया।पीड़िता की छोटी बहन समीना के साथ पढ़ती है। समीना आए दिन छोटी बहन के साथ अभद्रता करते हुए उसे कॉलेज से निकलवाने और उसके साथ भी दुष्कर्म कराने की धमकी दे रही है। जिसके चलते उसने कॉलेज जाना बंद कर दिया है। पूरा परिवार डर के साये में जी रहा है। सीओ द्वितीय आलोक कुमार का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button