वर्चस्व के लिए शास्त्री पार्क इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग की, स्थानीय लोगों में दहशत

दिल्ली ब्यूरो। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में बदमाशों ने वर्चस्व कायम करने के लिए कई राउंड गोलियां दाग दी। वारदात के दौरान बदमाशों का कहना था कि यहां उनकी ही दादागिरी चलेगी। जो कोई भी बीच में आएगा, उसे देख लिया जाएगा। वारदात के बाद आरोपी बाइकों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग बुरी तरह डर गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिकायतकर्ता जाकिर (55) परिवार के साथ बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क इलाके में रहता है। वह अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर चाय की दुकान चलाता है। इसकी दुकान पर बेटा औवेस भी बैठता है। मंगलवार रात करीब 9.30 बजे औवेस दुकान पर मौजूद था। जाकिर गली में खड़ा हुआ था। अचानक पांच-छह लड़के वहां पहुंचे और शोर-शराबा करने लगे। आरोपियों ने हंगामे के बीच लोगों को धमकी देने और अपनी दादागिरी चलने की बात की।आरोपियों का कहना था कि किसी को कोई वहम हो तो वह दूर कर ले। इसके बाद आरोपियों ने पिस्टल निकाली और गोली चलाना शुरू कर दी। बाद में आरोपी वहां से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद जाकिर ने पुलिस को खबर दी। जाकिर ने दो लड़कों के नाम भी पुलिस को बताए। जाकिर का बयान लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button