एसबीआई फाउंडेशन ने छात्राओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति किया जागरूक, सखी किट वितरित

रतनपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में एसबीआई फाउंडेशन धाता की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता, सही खानपान और सैनिटरी पैड के उपयोग की जानकारी दी गई।

संवाददाता/सत्येंद्र शुक्ला

फतेहपुर,उत्तर प्रदेश। धाता ब्लॉक के रतनपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में एसबीआई फाउंडेशन धाता के तत्वावधान में छात्राओं के लिए स्वच्छता एवं माहवारी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन की टीम ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, व्यक्तिगत साफ-सफाई, संतुलित खानपान और सैनिटरी पैड के सही उपयोग की जानकारी दी। साथ ही माहवारी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने और इस विषय पर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के बाद फाउंडेशन की ओर से सभी छात्राओं को सखी किट वितरित की गईं। शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के स्वास्थ्य और आत्मविश्वास के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस मौके पर एसबीआई फाउंडेशन धाता के प्रबंधक मृत्युंजय पांडेय, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह, सहायक अध्यापक दलजीत सिंह और सौरभ सचान, अनुदेशक किरन देवी, रंजना देवी, अभिलाष चंद्र ओझा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने एसबीआई फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button