कानपुर नगर निगम की वेबसाइट हैक, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समेत कई सेवाएं प्रभावित, जनता परेशान

कानपुर में गुरुवार को बड़ा साइबर अटैक सामने आया है। आधिकारिक वेबसाइट हैक होने से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समेत कई ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो गई हैं।

कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार को कानपुर नगर-निगम की आधिकारिक वेबसाइट हैक हो गई। जिसकी वजह से कानपुर से लेकर दिल्ली तक प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। कानपुर नगर निगम की वेबसाईट हैक होते ही नगर निगम से जुड़ी ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गईं। जिसकी वजह से आम जनता का काम-काज बाधित हो गया।
कानपुर नगर निगम की वेबसाइट हैक होने की जानकारी हुई। सरकारी डिज़िटल इंफ्रास्ट्रक्चर का संचालन और रखरखाव करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के इंजिनीयरों की टीम अलर्ट मोड पर आ गई। दिल्ली और लखनऊ के वरिष्ठ आईटी इंजिनियर इसे ठीक कर दोबारा बहाल करने के काम में जुट गए। जानकारों के मुताबिक, साइबर हमला इतना तगड़ा था कि इसे अभी पूरी तरह से रिकवर नहीं किया जा सका है।
नगर निगम की मुख्य वेबसाइट हैक होने के कारण इसका सबसे सीधा और बड़ा असर जनता से जुड़ी बुनियादी डिजिटल सेवाओं पर पड़ा है। अधिकारियों का कहना है कि इसका सब से ज्यादा असर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में पड़ा है। सैंकड़ो लोग अस्पतालों और दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। नगर निगम के महत्वपूर्ण टेंडर विकास कार्यों के ऑनलाइन प्रस्ताव और नगर निगम से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं पूरी तरह से बाधित हो गई हैं।
इस साइबर सेंधमारी की वजह से नगर निगम के हजारों कर्मचारियों के वेतन और भत्तों से संबधित इम्पोर्टेन्ट डाटा और ऑनलाइन सेवाएं भी बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। जिसकी वजह से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। डिजिटल युग इस वेबसाइट के हैक होने से नगरीय क्षेत्र की करीब 40 हजार से अधिक की आबादी सीधे तौर पर इसके चपेट में आ गई है। वर्तमान में गृहकर के मूल्यांकन और जमा करने का काम तेजी से चल रहा है। जब लोगों ने ऑनलाइन गृहकर जमा करने की कोशिश की तो वेबसाईट नहीं खुली। स्क्रीन पर एरर देखकर लोग परेशान हो गए।
नगर निगम के आईटी विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। आईटी विभाग के नोडल अधिकारी राहुल सब्बरवाल वेबसाईट के सर्वर में दिक्कत आई है। हैकिंग की आशंका को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। एनआईसी के इंजिनीयरों की टीम लगातार सिस्टम की बारीकी से जांच कर रही है। इसे ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हमारी कोशिश है कि जल्द ही सुरक्षित तरीके से सेवाओं को बहाल किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button