पुलिस ने नोएडा के यूट्यूब चैनल के संचालक को किया गिरफ्तार, महिला को भेजता था अश्लील मैसेज

नोएडा महिला को अश्लील मैसेज भेजने और उससे रंगदारी मांगने के आरोपी में नोएडा पुलिस ने एक यूट्यूब चैनल के संचालक को गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। महिला को अश्लील मैसेज भेज कर रंगदारी मांगने वाले यूट्यूब चैनल के संचालक को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान हल्दौनी निवासी वसीम अहमद के रूप में हुई है। वह अवेयरनेस न्यूज नामक यूट्यूब चैनल चलाता है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस उसके अन्य साथी के बारे में पता लगा रही है।

नोएडा जोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि एक महिला ने वसीम अहमद के खिलाफ शिकायत देकर अश्लील मैसेज भेजकर रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को वसीम को सब मॉल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। वसीम अहमद के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज थी। आरोप है कि वह यूट्यूब चैनल की आड़ में लोगों को ब्लैकमल कर उगाही करता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button