मनाली में जाम फंसे लोगों को महिलाएं फ्री में बांट रही चाय

कुछ लोग मजबूरी का फायदा उठा रहे

मनाली/हिमाचल प्रदेश। मनाली में इन दिनों बर्फबारी से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां घूमने पहुंचे पर्यटकों भी अब यहां आकर पछता रहे हैं। बर्फबारी के चलते सड़कें बंद हो गई है और होटल भी लगभग फुल है। ऐसे में कई लोगों को गाड़ियां में रातें काटने पड़ी। वहीं बर्फबारी के बाद सड़कों पर लगे जाम में लोग कई घंटों तक फंसे रहे। इस बीच वहां मौजूद छोटे दुकानदारों और रेहड़ियों वालों की मौज हो गई। कुछ ने तो इनकी मजबूरी का भरपूर फायदा भी उठाया। वहीं इस बीच एक दिल को सुकून देने वाला वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में कुछ महिलाएं जाम में फंसे लोगों को फ्री में चाय पिलाती हुई नजर आ रही है। महिलाएं थर्मस में चाय भरकर लाती है और जाम फंसे लोगों को डिस्पोजल ग्लास में चाय देते हुए दिखाई देती है। दोनों महिलाओं के चेहरे पर ऐसी मुस्कान थी जो दिल को सुकून देती है। जाम में फंसे लोगों ने इस महिलाओं को थैंक्यू भी कहा। ये वीडियो नंगलवासी नाम के यूजर ने अपने इंस्टा पेज पर शेयर किया है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए इंस्टा यूजर ने लिखा है कि बर्फबारी के बाद दो तस्वीरें…
एक तरफ – कुछ लोग मजबूरी का फ़ायदा उठा रहे हैं
दूसरी तरफ – ये आंटी फ्री चाय की बात कर रही हैं
ये सिर्फ मनाली या गुलमर्ग मसूरी की बात नहीं…
हर पर्यटन स्थल पर होता है जब संकट आता है
असली समस्या क्या है?
मानसिकता। कुछ लोग मुश्किल को मौका समझते हैं,
कुछ लोग मुश्किल में साथ देते हैं।
हमें चुनना है – हम कौन बनना चाहते हैं?

सड़क पर फंसे पर्यटकों को हिमाचल की महिलाओं ने पिलाई 'अपनेपन वाली चाय, वायरल  हुआ ये खूबसूरत वीडियो | Viral Video of himachal women who serve tea  tourists who will stuck in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button