आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बोलेरो और लॉरी की टक्कर, कर्नाटक के आठ श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक बोलेरो और लॉरी की भीषण टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10-12 अन्य घायल हो गए।

कुरनूल/आंध्र प्रदेश। कुरनूल जिले में बोलेरो की टक्कर लॉरी से हो जाने के कारण 8 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। यह घटना जिले के मंत्रालयम मंडल में चिलकलाडोना के पास की बताई जा रही है। इसके साथ ही घटना में 10 से 12 लोगों के घायल होने की जानकारी भी हैं।
कुरनूल पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी घायलों को इलाज के लिए एम्मिगनूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही मृतकों की पहचान की जा रही है।
हालांकि, फिलहाल लोगों का कहना है कि मृतकों की पहचान कर्नाटक (चिक्कमगलुरु क्षेत्र) के तीर्थ यात्रियों के रूप में हुई है। वहीं, घटना के बाद केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मदद देने का ऐलान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button