मिर्जापुर में हिंदू ने बनवाई मजार, गुस्साए ग्रामीणों ने रातोरात किया ध्वस्त

गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, उगाही के लिए किया था निर्माण

मिर्जापुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के मिर्जापुर स्थित कुशहा के तिवारीपुर मजरे में एक परिवार ने अंधविश्वास में फंसकर घर में मजार बना दिया। इत्र की खुशबू आने पर ग्रामीण पहुंचे तो उनको मजार के निर्माण का पता चला। इसके बाद नारेबाजी करते हुए ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष जिगना मौके पर पहुंचकर लोगों से शांति बनाने की अपील की। तब तक आक्रोशित ग्रामीणों ने मजार को उखाड़कर उसके मलबे को कमरे से बाहर निकालकर फेंक दिया। पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है।
कुशहा के तिवारीपुर मजरा निवासी राम नारायण सिंह और रवि सिंह ने अपने मकान के सामने एक कमरे का निर्माण कराया है। उस कमरे में कुछ दिन पहले ही मजार का निर्माण कराया गया था। इत्र की खुशबू मिलने पर बुधवार की देर शाम गांव के लोगों ने जाकर देखा तो मजार बना था। इसका ग्रामीण विरोध करने लगे। मजार निर्माण कराने वाले परिवार का कहना है कि उसके परिवार के लोग प्रेतों से परेशान हैं। अंधविश्वास में फंसकर उन्होंने मजार बनवाया है।
भाजपा नेता डॉ. मुन्ना सिंह का आरोप है कि साजिश के तहत मजार बनवाया गया है। एसडीएम सदर गुलाब चंद ने बताया कि सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया। जांच की जा रही है। सीओ लालगंज अशोक सिंह ने बताया कि तिवारीपुर कुशहा गांव में राम नारायण सिंह व रवि सिंह ने बहू के झाड़-फूंक के लिए अंधविश्वास में आकर घर के एक कमरे में एक मजार बना लिया था। इसका गांव वालों ने विरोध किया तो गांव वालों के सहयोग से राम नारायण सिंह ने इसे तत्काल हटा दिया है।

Family Built Shrine In House In Superstition Villagers Demolished In  Mirzapur - Amar Ujala Hindi News Live - 'प्रेतों ने कर रखा है परेशान':राम  ने घर के अंदर बनवा डाली मजार, इत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button