प्रधान प्रतिनिधि के अवैध कब्जे के निर्माण पर गरजा बुलडोजर
Bulldozer roared on the construction of illegal occupation of Pradhan representative

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर के खखरेरू विकासखंड धाता के चांदपुर औढेरा गांव में ग्रामवासियों ने प्रधान प्रतिनिधि के ऊपर अवैध निर्माण कराने का आरोप लगा उप जिलाधिकारी से लिखित शिकायत की थी। जिसको संज्ञान में लेकर क्षेत्रीय लेखपाल ने 10 दिन का समय कब्जा मुक्त करने के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को नोटिस जारी किया था। ग्राम वासी उत्तम गुप्ता, संजय ,मुन्ना मुखिया,धुरु कुमार, पप्पू पसवान व अन्य ग्रामीणों ने बताया था कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन सिंह द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से मकान बना रहा है जोकि यह जमीन पूर्व प्रधान द्वारा बारात घर के लिए पारित कर दी गई थी।
आज राजस्व टीम ने गाटा संख्या 65 भीटा की जमीन पर ग्राम प्रधान पति चंदन सिंह पुत्र गया प्रसाद द्वाराअवैध कब्जा किया गया था जिस पर वर्ष 2017 में बेदखली की कार्यवाही न्यायालय द्वारा हो चुकी थी राजस्व टीम मौके पर जाकर पुलिस की मौजूदगी में अवैध कब्जा को जेसीबी द्वारा हटवाया गया। राजस्व टीम में नायब तहसीलदार रजनीश श्रीवास्तव के आदेश क्रम में राजस्व निरीक्षक धर्मेश, सुरेन्द्र पांडेय, दयासागर व क्षेत्रीय लेखपाल विकास चौधरी, अनुपम कुमार लेखपाल व क्षेत्रीय पुलिस बल मौजूद रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं राजस्व कर्मियों पर इस अवैध मकान के ध्वस्ती करण में उपेक्षा की कि आगे का हिस्सा गिरा है बाकी पीछे का पूरा हिस्सा भी गिरा देना चाहिए यह पूरी जगह बारात घर के लिए ही पारित है जिसके लिए हम ग्राम वासी फिर तहसीलदार से मिलेंगे अगर पुरे कब्जे का ध्वस्तीकरण नहीं हुआ तो हम ग्रामवासी जिला अधिकार के पास जाएंगे।



