एलपीजी के दो सिलिंडर फ्री, 3000 पेंशन और सबरीमाला पर भाजपा ने किया वादा

तिरुवनंतपुरम। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने केरल प्रमुख राजीव चंद्रशेखर और कई वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ मिलकर, आज मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। बीजेपी के घोषणापत्र में महिलाओं और युवाओं के लिए कई योजनाओं का एलान किया गया है। पार्टी प्रमुख नितिन नवीन ने इस घोषणापत्र में केरल में एक एम्स बनाने का भी वादा किया गया है। केरल बीजेपी के घोषणापत्र में जरूरतमंद महिलाओं के लिए ‘भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड’ का वादा किया गया है, जिसमें दवाइयों और राशन के लिए हर महीने 2,500 रुपये का रिचार्ज मिलेगा। बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में तिरुवनंतपुरम को कन्नूर से जोड़ने वाले एक हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क का भी वादा किया गया है। केरल में गरीब परिवारों को हर साल दो मुफ्त एलपीजी सिलिंडर दिए जाएंगे। एक सिलिंडर ओणम के दौरान और दूसरा सिलिंडर क्रिसमस के दौरान दिया जाएगा।
सबरीमाला और गुरुवायुर जैसे पूजा स्थलों की सुरक्षा के लिए देवस्वम बोर्डों का पुनर्गठन किया जाएगा।
मुल्लापेरियार बांध के मुद्दे पर, घोषणापत्र में तमिलनाडु के लिए पानी और केरल की सुरक्षा का वादा भी किया गया है। बीजेपी ने केरल के हर घर को हर महीने 20,000 लीटर मुफ्त पानी देने का भी वादा किया है। घोषणापत्र में जरूरतमंद महिलाओं, विधवाओं और 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को हर महीने 3000 रुपये की कल्याण पेंशन देने का एलान किया है।
घोषणापत्र जारी करने के बाद बीजेपी पार्टी अध्यक्ष ने केरल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज जिस समय हम आपको अपना घोषणापत्र सौंप रहे हैं, उसी समय हमें यह भी याद रखना चाहिए कि केरलम में अपार प्राकृतिक और मानवीय क्षमता होने के बावजूद, एलडीएफ और यूडीएफ के 17 वर्षों के कुशासन के दौरान यहां औद्योगिक विकास न के बराबर हुआ है; जिसका परिणाम आर्थिक ठहराव और वित्तीय कुप्रबंधन के रूप में सामने आया है।’
पार्टी अध्यक्ष ने आगे कहा, ‘मैं हमेशा कहता हूं कि एलडीएफ और यूडीएफ, केरलम की जनता के साथ ‘मैच-फिक्सिंग’ का खेल खेल रहे हैं। अपने 17 वर्षों के शासनकाल में, उन्होंने इसके लिए जनता से भारी कीमत वसूल की है।’नितिन नवीन ने आगे बताया, ‘एलडीएफ और यूडीएफ ने सत्ता को आपस में ही अदल-बदल करने और केवल अपने परिवारों का भला करने के लिए इस खेल को फिक्स कर लिया है, और इसकी कीमत केरलम को अपने विकास से चुकानी पड़ी है। यूडीएफ और एलडीएफ की केरलम की जनता की प्रगति में कभी कोई दिलचस्पी नहीं रही है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button