फतेहपुर में खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पीएसी में तैनात कांस्टेबल हिमांशु बने हेड कांस्टेबल

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। 12वीं वाहिनी पीएसी में तैनात आरक्षी हिमांशु सिंह को खेल में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति दी गई।हिमांशु सिंह ने सात से 11 अप्रैल 2025 तक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस हैंडबॉल और बास्केटबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता 2024-25 में स्वर्ण पदक जीतकर वाहिनी और उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया।
शुक्रवार को सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी और सैन्य सहायक प्रतिमा सिंह ने उन्हें मेडल और फीती लगाकर पदोन्नति दी। सेनानायक ने उनके अनुशासन, समर्पण और खेल प्रतिभा की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सूबेदार सैन्य सहायक पीसी सतीश प्रजापति, सहायक शिविरपाल पीसी आनंद मौर्य समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button