बाबा बालकनाथ ने भरा नामांकन

अलवर/राजस्थान। राजस्थान में अलवर से बीजेपी सांसद बाबा बालकनाथ नामांकन भरने पहुंचे। राजस्थान चुनाव के दौरान इस बार सीएम योगी की एंट्री भी आज से देखने को मिली। यूपी के सीएम योगी बाबा का नामांकन भरवाने आज राजस्थान में मौजूद हैं। बाबा बालकनाथ ने सभा के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों से झूठ बोलकर बनी सरकार को जनता इस बार बर्दाश नहीं करेगी।
कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए नामांकन के दिन बाबा ने जमकर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा – राजगढ़ में 300 साल पुराना शिव मंदिर तोड़ कर सरकार ने घोर अपराध किया किया है। इस बार भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में पूरा माहौल बन रहा है। बालकनाथ ने योगी जी के सम्मान को लेकर भी कहा कि उनका सम्मान तब होगा जब इस बार आप राजस्थान में बीजेपी का कमल खिलाएंगे।




