सिटी कोतवाली में पसरा सन्नाटा, घटना होने पर कहाँ जाएँगे फरियादी?

शोभित शर्मा,एमसीबी/छत्तीसगढ़। मनेंद्रगढ़ शहर की कानून व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाली सिटी कोतवाली इन दिनों सन्नाटे में डूबी नजर आ रही है। आम दिनों में जहां फरियादियों की भीड़ और पुलिसकर्मियों की सक्रियता दिखाई देती थी, वहीं दो सिपाहियों के भरोसे सिटी कोतवाली अगर किसी प्रकार की कोई अनहोनी या घटना घटित हो गई तो फरियादी कहा जाएंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार किसी घटना या विवाद की स्थिति में लोग कोतवाली पहुँचते हैं, लेकिन वहां पर्याप्त पुलिस बल मौजूद नहीं मिलता। ऐसे में लोगों को अपनी समस्या बताने और त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कम ही नजर आती है।
नागरिकों का सवाल है कि यदि क्षेत्र में चोरी, मारपीट या अन्य कोई आपराधिक घटना हो जाए तो फरियादी आखिर अपनी शिकायत लेकर कहाँ जाएँगे। पुलिस की इस तरह की अनुपस्थिति से आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।
शहरवासियों का कहना है कि कोतवाली जैसे महत्वपूर्ण थाने में पुलिस की पर्याप्त मौजूदगी और सक्रियता जरूरी है, ताकि किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके और लोगों को सुरक्षा का भरोसा मिल सके। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस स्थिति पर क्या संज्ञान लेते हैं और कोतवाली की व्यवस्था को सुधारने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button