बिजली बिल से मिली बड़ी राहत: जोगिंदर केवट का 50 हजार से ज्यादा बकाया माफ

मुख्यमंत्री समाधान योजना बनी सहारा, 77,930 का बिल घटकर हुआ आसान।

शैलेश जैन,एमसीबी/छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 का असर अब जमीनी स्तर पर साफ नजर आने लगा है। विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के निवासी जोगिंदर केवट को इस योजना के तहत 50,734 की बड़ी छूट मिली है, जिससे उनका लंबित बिजली बिल काफी कम हो गया है। जोगिंदर केवट पर पहले कुल 77,930 का बिजली बिल बकाया था, जो उनके लिए आर्थिक रूप से बड़ी परेशानी बन चुका था। योजना के तहत मिली छूट के बाद अब उनका भुगतान आसान हो गया है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह से राहत मिली है।
“अब चिंता नहीं, राहत मिली है”
जोगिंदर केवट बताते हैं कि बढ़ते बिजली बिल के कारण वे लगातार तनाव में रहते थे।
“इस योजना से बड़ी राहत मिली है, अब हम आसानी से बिल चुका पाएंगे,” उन्होंने कहा।
उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए वरदान बताया।
लाखों उपभोक्ताओं को मिल रहा लाभ
राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य बकाया बिजली बिल से परेशान उपभोक्ताओं को राहत देना है। आंकड़ों के अनुसार, इस योजना से प्रदेश के 28 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलने का अनुमान है।
कितनी मिलती है छूट
निष्क्रिय BPL उपभोक्ताओं को मूल बकाया में 75 प्रतिशत तक छूट
सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक छूट
घरेलू व कृषि उपभोक्ताओं को मूल बकाया में 50 प्रतिशत छूट
सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट
इस योजना के तहत कुल 757 करोड़ रुपये से अधिक की राशि माफ की जा रही है।
ऐसे उठाएं योजना का लाभ
योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता मोर बिजली ऐप या नजदीकी बिजली वितरण केंद्र में पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन के समय कुल बकाया का केवल 10% जमा करना होता है, जबकि शेष राशि आसान किस्तों में चुकाने की सुविधा दी गई है।
जनहित में बड़ी पहल
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 न केवल आर्थिक राहत दे रही है, बल्कि आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। जोगिंदर केवट जैसे कई उपभोक्ताओं के लिए यह योजना एक नई उम्मीद बनकर सामने आई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button