विदेशी यूट्यूबर ने शेयर किया मुंबई का बैड एक्सपीरियंस

15 मिनट तक स्टॉक और जबरन सेल्फी लेने की कोशिश,विदेशी यूट्यूबर इनेस फारिया को मुंबई में परेशान किया गया

मुंबई ब्यूरो। भारत की संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर और स्वादिष्ट खाना दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। अधिकांश पर्यटक यहां से सकारात्मक अनुभव लेकर लौटते हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ असामाजिक तत्वों की हरकतें मेहमानों के लिए कड़वी यादें छोड़ जाती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दो युवक एक विदेशी महिला पर्यटक को लगातार परेशान करते नजर आ रहा है। यह घटना मुंबई की है। इनेस फारिया नाम की यूट्यूबर ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दो युवक महिला का लगातार पीछा करते दिख रहे हैं। वे बार-बार महिला से सेल्फी लेने की जिद करते हैं, जबकि महिला साफ मना कर रही है।
दोनों युवक करीब 15 मिनट तक महिला का पीछा करते रहे। फारिया ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘भारत में मेरे साथ ऐसा पहली बार हुआ है। मैं यहां दो महीने से हूं। मेरा अधिकांश अनुभव अच्छा रहा है। लेकिन यह दिन अलग था।’ उन्होंने आगे कहा, ‘वो मेरा पीछा करते रहे और कई बार मना करने के बावजूद तस्वीरें लेने के लिए कहते रहे। मुझे असहज महसूस हो रहा था और वे जबरदस्ती कर रहे थे। वे 15 मिनट से ज्यादा समय तक हमारे पीछे-पीछे घूमते रहे। एक समय ऐसा आया जब मुझे उनसे दूरी बनाने के लिए उन्हें धक्का देना पड़ा।’
इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। संयुक्त पुलिस आयुक्त सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि स्थानीय पुलिस और पुलिस उपायुक्त ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया, ‘ पहले से ही काम पर लगे हुए हैं। उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button