अब महिलाएं ई-बाइक चलाकर कमाएंगी हजारों रुपये,दिल्ली सरकार की ‘ई-बाइक दीदी योजना’

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए ऐसी योजना लाने वाली है, जिससे न सिर्फ महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी बल्कि वह घर से निकलते सुरक्षित भी महसूस करेंगी। दिल्ली सरकार ‘ई-बाइक दीदी योजना’ लाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत महिला ड्राइवर इलेक्ट्रिक दो-पहिया वाहन चलाएंगी।
एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि ‘ई-बाइक दीदी’ प्रोजेक्ट इस समय विचार-विमर्श के स्टेज पर है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक, प्रदूषण रहित और लास्ट माइल कनेक्टिविटी देना है। प्रस्तावित मॉडल के तहत प्रशिक्षित महिला राइडर्स इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक से महिलाओं को दिल्ली के टूरिस्ट डेस्टिनेशन या पास के मेट्रो स्टेशन छोड़ने का काम करेंगी।
सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, इस पहल से महिलाओं को सशक्त करने के साथ ही उनकी सुरक्षा भी सुदृढ़ की जाएगी। इस प्रोजेक्ट से महिला यात्रियों को सेफ महसूस कराना बड़ी मंशा है। अधिकारियों का ये भी कहना है कि इसके लिए अन्य संबंधित विभागों से भी बात की जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, सरकार ने भारत टैक्सी के साथ जो कैब फैसिलिटी उपलब्ध कराने के लिए एमओयू साइन किया है, उसी के साथ अब सरकार इस स्कीम के लिए भी भारत टैक्सी के साथ काम कर सकती है। इसके तहत सिर्फ महिला यात्रियों के लिए ये सुविधा उपलब्ध होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button