महाशिवरात्रि पर तुर्राधाम में निकलेगी भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात

भूत–पिशाच, नंदी व शिव भक्तो की आकर्षक झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

सुमिता शर्मा,(राजनगर/मध्य प्रदेश)। अनूपपुर जिले के अंतिम छोर पर स्थित नगर परिषद डोला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुर्राधाम में महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ की भव्य शोभायात्रा (बारात) बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम से निकाली जाएगी। विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए तुर्राधाम जनकल्याण समिति द्वारा आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भगवान भोलेनाथ की बारात को और अधिक भव्य व आकर्षक बनाने के लिए विशेष झांकियों की व्यवस्था की जा रही है। बारात में भूत–पिशाच, नंदी शिव भक्त सहित अनेक धार्मिक एवं पौराणिक झांकियां शामिल रहेंगी, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्सुकता बनी रहेगी। 41 वर्षों से जारी परंपरा, अखंड मानस व विशाल मेले का आयोजन रामनगर स्थित तुर्राधाम में भगवान भोलेनाथ माता पार्वती, हनुमान जी महाराज एवं शनिदेव के साथ विराजमान हैं। प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण इस पावन स्थल पर विगत 41 वर्षों से लगातार 24 घंटे का अखंड मानस पाठ एवं भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष आयोजन के मुख्य अतिथि दिलीप जायसवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), मध्यप्रदेश शासन होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज विश्नोई (क्षेत्रीय महाप्रबंधक हसदेव क्षेत्र), धर्मेंद्र रघुवंशी राजनगर (उप क्षेत्रीय प्रबंधक ओसीएम राजनगर) एवं एस.के. महतो (उप क्षेत्रीय प्रबंधक राजनगर) श्रीमती रीनू सुरेश कोल अध्यक्ष नगर परिषद डोला श्रीमती ललिता राम यादव अध्यक्ष नगर परिषद खोगापानी कि गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएगे।
शिव मंदिर प्रांगण न्यू डोला से निकलेगी भोलेनाथ की बारात
भगवान भोलेनाथ की बारात न्यू डोला स्थित आधाराम वैश्य के निवास के समीप स्थित शिव मंदिर प्रांगण से बैंड-बाजों के साथ प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए तुर्राधाम पहुंचेगी। नगरवासी सड़कों के दोनों ओर खड़े होकर पुष्पवर्षा व भक्ति संगीत के साथ बारात का स्वागत करेंगे। बारात में शामिल श्रद्धालु झूमते नाचते भगवान भोलेनाथ की जयघोष करते हुए तुर्राधाम पहुंचेंगे, जहां समिति द्वारा बारातियों के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। 15 फ़रवरी को अखंड मानस 16 फ़रवरी को महाभंडारा व कन्या भोज महाशिवरात्रि पर्व पर 15 फ़रवरी (रविवार) को सुबह 9 बजे से अखंड मानस पाठ प्रारंभ होगा। 16 फ़रवरी (सोमवार) को पूर्णाहुति के पश्चात विशाल महाभंडारे, महिला मंडली द्वारा शिव चर्चा एवं कम से कम 101 कन्याओं के कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। तुर्राधाम जनकल्याण समिति एवं नगर परिषद डोला की ओर से नगर एवं आसपास क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं एवं पुण्य लाभ अर्जित करें। तुर्रा धाम जनकल्याण समिति के समस्त पदाधिकारी व सदस्य के साथ नगर परिषद डोला के समस्त नगर वासी श्रद्धालु जन के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button